बड़ी उपलब्धि : लॉक डाउन में सेवा दे रही कोरोना योद्धा शोभा जोशी सम्मानित

अल्मोड़ा। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साईंस भारत सरकार से रजिस्टर्ड संस्था द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए…

अल्मोड़ा। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साईंस भारत सरकार से रजिस्टर्ड संस्था द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर देश के कुछ चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया है। इसी के तहत अल्मोड़ा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन एवं सोशल एक्टिविस्ट शोभा जोशी द्वारा लोगों में जागरूकता लाने तथा लॉक डाउन में जरूरतमंदों को खाना, राशन, मॉस्क वितरण सहयोग करने की सराहनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए शोभा जोशी को ‘सर्टिफिकेट ऑफ डेडीकेशन’ प्रदान किया गया। यह सम्मान मिलने पर श्रीमती जोशी ने संस्था के सभी पदाधिकारियों विशेषकर डॉ. अंजू भंडारी एवं डॉ. केडी आर्य का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इधर उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामना दी है।

अल्मोड़ा : महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, लॉक डाउन के चलते घर में ही पूजा—अर्चना

4 Replies to “बड़ी उपलब्धि : लॉक डाउन में सेवा दे रही कोरोना योद्धा शोभा जोशी सम्मानित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *