अल्मोड़ा। आज उनि ममता जोशी उप इकाई सोमेश्वर (स्थानीय अभिसूचना इकाई) तथा स्थानीय नागरिक बलवीर राज धवन को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया है। ममता जोशी द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्राप्त करना, राहत शिविरों में आने वाली समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने एवं कानून व शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं बलवीर राज धवन पुत्र स्व. खूब चन्द्र धवन निवासी उप्रैती खोला 52 सीढ़ी कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन सूक्ष्म जलपन कराया गया। इसके अतिरिक्त जरूरत मन्दों को मास्क वितरित कर उन्हें जागरूक किये जाने का भी सराहनीय कार्य किया गया। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया।
अल्मोड़ा : उनि ममता जोशी और बलवीर धवन को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे सम्मान
अल्मोड़ा। आज उनि ममता जोशी उप इकाई सोमेश्वर (स्थानीय अभिसूचना इकाई) तथा स्थानीय नागरिक बलवीर राज धवन को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित…