बागेश्वर ब्रेकिंग: कांडाधार के भरतपुर गांव में फिर मिला मृत पक्षी, वन विभाग की लापरवाही ऐसे हुई उजागर, भोपाल भेजे जाएंगे सैंपल

बागेश्वर। कांडाधार के भरतपुर गांव में आज फिर उसी जगह एक पक्षी मरा मिला है जिस जगह पर 14 जनवरी को इसी प्रजाति का एक…

बागेश्वर। कांडाधार के भरतपुर गांव में आज फिर उसी जगह एक पक्षी मरा मिला है जिस जगह पर 14 जनवरी को इसी प्रजाति का एक पक्षी मरा मिला था। गांव में पक्षी के मरा मिलने की सूचना पर वन महकमे की टीम मौके पर पहुंची मृत पक्षी को एक पालीथिन में डाल कर ले गई। अब पक्षी के सीरम को जांच के लिए भोपाल की लैब भेजा जाएगा। इससे पहले भी दो पक्षियों के सैंपल जिले से भोपाल की इसी लैब में भेजे गए हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आई है।

इस बीच बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट तो किया गया है, लेकिन वन महकमा कम से कम बागेश्वर में कितना अलर्ट है इसका अंदाजा इस पक्षी को लेने भरतपुर पहुंचे वनकर्मी की पोशाक देखकर ही लगाया जा सकता है। उसके पास न तो दस्ताने थे और न ही मास्क। शरीर को ढकने के लिए पीपीई किट की बात तो जाने ही दीजिए। वन विभाग या प्रशासन ने बर्ड फ्लू के खतरे के प्रति जनता को कितना जागरूक किया है, इसका पता भी आज ही चला जब कुछ महिलाओं ने बताया कि तीन चार दिन पहले उन्हें जंगल के पास एक मैना मरी मिली थी लेकिन जागरूकता के अभाव में उन्होंने इसकी जानकारी किसी को दी ही नहीं।

खैर, आज कांडाधार के भरतपुर गांव में नारायण सिंह के घर के बाहर एक पक्षी के मृत मिलने पर उन्होंने घटना की जानकारी वन महकमे को दी। इसी जगह पर 14 जनवरी की शाम भी इसी प्रजाति का एक पक्षी मृत मिला था। वन महकमे के कर्मचारी बिना किसी तैयारी के मौके पर पहुंचे और एक पतली सी लकड़ी के सहारे मृत पक्षी को पालीथिन की थैली में डाल कर ले गए। बताया गया कि इस पक्षी के लार व खून के सैंपल भोपाल लैब भेजे जाएंगे। यह अलग बात है कि 14 जनवरी को बागेश्वर से भेजे गए दो मृत पक्षियों के सैंपलों की रिपोर्ट अभी इस लैब से प्राप्त नहीं हुई है।

बागेश्वर : कत्यूरी बाजार के बाद अब भरतुपर कांडाधार में मृत मिली ठीक वैसी ही चिड़ियां, लोगों में भय

बागेश्वर। कत्यूरी बाजार में हिमालयन पक्षी के मृत मिलने की खबर से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि अब भरतपुर कांडाधार के पेट्रोल पंप के नजदीक एक घर के पास ठीक वैसी ही एक चिड़िया मृत मिली है। इसकी जानकारी हमारी संवाददाता सुष्मिता थापा को मिली। मिली जानकारी के अनुसार कांडाधार में नारायण थापा का मकान है। उन्होंने अपने घर के बाहर पक्षियों के लिए पानी का बर्तन रखा है। थापा का कहना है कि यह चिड़िया हर रोज वहां पानी पीने आती थी आज चिड़िया पानी के बर्तन से कुछ दूरी पर मृत अवस्था में मिली। फिलहाल मामले की जानकारी पशु चिकित्सक को देने की कोशिशें की जा रही हैं। आज सुबह ही कत्यूरी बाजार में उड़ती हुई चिड़िया नीचे गिरी और उसकी जान चली गई। एक ही दिन में एक जैसी दो चिड़ियाओं की मौत से बागेश्वर के लोग डरे हुए हैं। हमारी संवाददाता सुष्मिता थापा ने तमाम अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी है। अभी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

बागेश्वर ब्रेकिंग : कत्यूरी बाजार में आसमान से गिरा मृत पक्षी, नगर परिषद ने किया इलाका सैनटाइज

बागेश्वर। यहां के कत्यूरी बाजार में आसमान में उड़ते हुए एक पक्षी जमीन पर आ गिरा और कुछ ही देर में उसने प्राण त्याग दिए। इस घटना के बाद कत्यूरी बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत वन विभाग, पशु चिकित्साधिकारी व नगर पालिका को सूचित किया। पशु चिकित्सक डा. उदय शंकर ने मौके पर पहुंच कर पक्षी का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यह पक्षी मध्य हिमालय में पाया जाने वाले ब्ल्यू व्हिसलिंग ट्रेस लग रहा है। उन्होंने बताया वन विभाग के अधिकारी पूरी अहतियात के साथ मृत पक्षी को ले गए हैं। अब इसका सैंपल आईबीआरआई बरेली या भोपाल भेजा जाएगा। इस बीच नगर पालिका की टीम भी कत्यूरी बाजार पहुंची और आसपास के इलाके को सैनेटाइज किया गया।

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

देखियें दक्ष कार्की का काले कौआ काले गीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *