अल्मोड़ा : धारानौला के व्यापारी निश्चल जोशी ‘कन्नू भाई’ का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा धारानौला के व्यापारी निश्चल जोशी ‘कन्नू भाई’ का हल्द्वानी में निधन हो गया है। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी और वह कोरोना…


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धारानौला के व्यापारी निश्चल जोशी ‘कन्नू भाई’ का हल्द्वानी में निधन हो गया है। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी और वह कोरोना संक्रमित भी थे। जिस कारण उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया था तथा बाद में हल्द्वानी रेफर कर दिया था। वह 47 साल के थे तथा अपने पीछे मां, पत्नी व 2 बच्चों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका यहां धारानौला में जोशी ऑटोमोबाइल्स नाम से प्रतिष्ठान है। उनके परिवार मै उनकी माता और ओर उनकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। इधर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक जताने वालों में व्यापारी सूरज साह, किशन गुररानी, मनोज अरोड़ा, विजय भट्ट, मनोज बिष्ट, अजीत कार्की सूरज सिरारी, विक्रम राणा, चंदन बोरा, केसर, पूरन अधिकारी, अशोक मस्येनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रत्येस पांडे, अनीता रावत, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, अमन नज्जोंन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *