अल्मोड़ा : व्यापारी नेता दीप जोशी की माता का निधन, पंचतत्व में विलीन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं नगर व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव दीप जोशी की माता खष्टी जोशी पत्नी स्व. केशव दत्त…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं नगर व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव दीप जोशी की माता खष्टी जोशी पत्नी स्व. केशव दत्त जोशी (प्रतिष्ठित जलेबी विक्रेता) का 92 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है।

उनके निधन पर नगर व्यापार मंडल एवं समस्त व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आज बुधवार दोपहर उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ को गई, जहां अत्यंत गमगीन माहौल में पार्थिव देह को मुखाग्नि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *