दिल्ली में कोरोना का कहर निरंतर जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद सीएम भी सावधानी बरत रहे हैं।
Big Breaking Almora : कैंटर से भिड़ंत के बाद खाई में जा गिरा डंपर, चालक गम्भीर
अब वह आम जनता से नही मिलेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद क्वारनटीन में चले गए हैं। अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि उनकी रिपोर्ट तब नेगेटिव आई थी। आपको बता दें कि दिल्ली के मौजूदा हालातों के बीच अरविंद केजरीवाल बहुत ज्यादा एक्टिव हैं और लगातार बैठकें कर रहे थे। कोरोना के हालातों से निपटने में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उन्होने आम जनता से अपील करी है कि वह अपनी जतन करें और सावधानी बरतें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने और भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।
उत्तराखंड में कोरोना का कहर, पहली बार 24 घंटे में तीन हजार से अधिक केस, 27 की मौत
Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कोहराम, आज 89 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, हड़कंप
Big Breaking राहुल गांधी की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
अब उत्तर प्रदेश में हर शनिवार व रविवार संपूर्ण लाॅकडाउन, किसी को बाहर निकलने की इजाजत नही