अल्मोड़ा : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने युवा व्यापारी निश्चल जोशी ‘कन्नू भाई’ के निधन पर जताया शोक, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा धारानौला के प्रतिष्ठित व्यापारी निश्चल जोशी ‘कन्नू’ के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए भावभीनी…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धारानौला के प्रतिष्ठित व्यापारी निश्चल जोशी ‘कन्नू’ के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि कन्नू भाई के निधन से हर को स्तब्ध है। युवा अवस्था में ही कोरोना व निमोनिया बिगड़ने के कारण वह असमय इस संसार को विदा कह गये। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका यहां धारानौला में आटोमाबाइल का पतिष्ठान था। किसी को अंदेशा नही था कि वह इतनी कम उम्र में संसार से चले जायेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *