Almora News : चोरी की बढ़ती वारताओं पर देवभूमि व्यापार मंडल ने जताया रोष, सभी पूर्ववर्ती मामलों का तत्काल खुलासा करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां धारानौला क्षेत्र में गत रात्रि दुकानों में हुए चोरी के प्रयास व पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा नही होने पर…

उत्तरांचल एकेडमी की कार्यकारिणी गठित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां धारानौला क्षेत्र में गत रात्रि दुकानों में हुए चोरी के प्रयास व पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा नही होने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही पुलिस व प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करके चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि नगर क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में भय का माहौल से। सबसे चिंताजनक पहलू तो यह है कि पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा भी पुलिस अब तक नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि बाजार में जहां सीसीटीवी लगे भी हैं, वहां भी चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। आवश्यकता है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को संजीदगी से लेते हुए तत्काल मामलों का खुलासा करते हुए व्यापारियों को यह विश्वास दिलाये कि वह सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि गत रात्रि भी धारानौला क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करने का प्रयास किया। जिसका अहम कारण ही यह है कि चोरों के मन में भी अब पुलिस का भय नही रह गया है और बेखौफ वारदातें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सभी चोरियों की घटनाओं का खुलासा नही हुआ तो देवभूमि उदयोग व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन करेगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *