HomeCrimeउत्तराखंड : कैंप संचालकों बीच विवाद, कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या

उत्तराखंड : कैंप संचालकों बीच विवाद, कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या

ऋषिकेश (Rishikesh)। यहां थाना लक्ष्मण झूला (Lakshman Jhula) के अंतर्गत गट्टूगाड़ में स्थित दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने तीन व्यक्तियों को लिया हिरासत में
मिली जानकारी के मुताबिक गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) स्थित शिवालिक कैंप में बीती मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे यह घटना है। थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया।

दो कैंप संचालकों बीच विवाद
आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के 22 वर्षीय कर्मचारी यशपाल निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

US Nagar Breaking : दिनदहाड़े भाजपा मंडल महामंत्री की गोली मारकर हत्या

हल्द्वानी : मानसून सीजन को लेकर जिलाधिकारी अलर्ट, दिए अधिकारियों को निर्देश

हल्द्वानी : पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर – कराना होगा आधार नम्बर अपडेट


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments