अल्मोड़ा : कोरोना काल में सादगी से मनाया गया दशहरा महोत्सव, एकमात्र रावण के पुतले का दहन, दशकों पुरानी परम्परा टूटी, रात 8 बजकर 5 मिनट पर हुआ दहन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित वर्ष 2020 का दशहरा महोत्सव कोविड—19 की गाइड लाइन के अनुसार पहली बार बेहद…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित वर्ष 2020 का दशहरा महोत्सव कोविड—19 की गाइड लाइन के अनुसार पहली बार बेहद सादगी के साथ मनाया गया। इस बार बने एकमात्र रावण के पुतले का ​टैक्सी स्टैंड के पास देर शाम दहन हुआ। इससे पूर्व पुतले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रंगकर्मी कमलेश कर्नाटक, वशिष्ट अतिथि रघुनाथ सिंह चौहान सहित अन्य अतिथिगणों ने संयुक्त रूप से किया।
तय कार्यक्रम के मुताबिक आज लाला बाजार में दोपहर 3 बजे पुतले का विधिवत उद्घाटन हुआ। इसके बाद पुतले को अन्य वर्षों की तरह संपूर्ण बाजार घुमाने की बजाए सीधे कार्यक्रम स्थल टैक्सी स्टैंड ले जाया गया। पुतले को बाजार नही घुमाने दिए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन की आयोजन से जुड़े कुछ लोगों से मामूली वाद—विवाद भी हुआ, लेकिन अंत में यह विवाद सुलझा लिया गया और कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुतले को बाजार घुमाने की बजाए सीधे आयोजन ले जाया गया। जहां देर शाम 8 बजकर 5 मिनट पर पुतला दहन हुआ। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीतांबर पांडे, जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलख्वाल, समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, विनीत बिष्ट, दर्शन रावत, किशन गुरूरानी, कैलाश साह, दीप लाल साह, राजेंद्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला, सुनील कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, व्यापार मंडल सचिवत अमन नज्जौन, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, संजय अग्रवाल, ​अर्जुन बिष्ट, दीप डांगी, मुन्ना बिष्ट, पालिका सदस्य दीप्ति सोनकर, दीपा साह, पारितोष जोशी, सचिन टम्टा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव मनोज सनवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *