ताजिकिस्तान-चीन में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता

बीजिंग/दुशांबे| ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोकल समय के मुताबिक, सुबह 5:37 पर भूकंप आया। इसका केंद्र अफगान-चीन…

भूकंप के तेज झटके से सहमा उत्तर भारत

बीजिंग/दुशांबे| ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोकल समय के मुताबिक, सुबह 5:37 पर भूकंप आया। इसका केंद्र अफगान-चीन बॉर्डर पर गोर्नो-बदख्शां प्रांत में था। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, ये जमीन से 20.5 किमी नीचे था। इस झटके के करीब 20 मिनट बाद 5.0 तीव्रता का आफ्टर शॉक भी आया।

वहीं चीन के भूकंप नेटवर्क सेंटर के मुताबिक इसकी तीव्रता 7.2 थी और ये जमीन से 10 किमी नीचे था। भूकंप का केंद्र चीन के शिनजिंयाग प्रांत के करीब था, जिसके चलते वहां भी तेज झटके महसूस किए गए। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वहां कम ही लोग रहते हैं, जिससे लैंडस्लाइड होने से ज्यादा नुकसान का खतरा नहीं है।

15 फरवरी को हुआ था हिमस्खलन

ताजिकिस्तान का ये क्षेत्र भूकंप प्रोन एरिया में आता है। इससे पहले, 15 फरवरी को गोर्नो-बदख्शां में ही हिमस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि उसी दिन राजधानी दुशांबे के पास एक हाईवे पर हिमस्खलन में 1 व्यक्ति की मौत हुई थी।

उत्तराखंड : 15 मार्च को पेश होगा धामी सरकार का बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *