Almora News : रंग लाए धर्म निरपेक्ष युवा मंच के प्रयास, पालिका प्रशासन ने लिया संज्ञान, दूर होगी पानी निकासी की समस्या

CNE REPORTER, ALMORA नगर पालिका विवेकानंद पुरी वार्ड में नगरपालिका के अधिशासी अभियंता समेत प्रशासन की टीम पहुंची। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही…


CNE REPORTER, ALMORA

नगर पालिका विवेकानंद पुरी वार्ड में नगरपालिका के अधिशासी अभियंता समेत प्रशासन की टीम पहुंची। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही धर्म निरपेक्ष युवा मंच विवेकानंद पुरी वार्ड की समस्त महिलाओं को लेकर पालिका अध्यक्ष के पास पहुंचे तथा वार्ड में चल रही समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञातव्य हो कि यहां एक हिस्से में सालों से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नही थी, जिससे आये दिन वार्डवासियों में पानी एक दूसरे के घरों में जाने के कारण मनमुटाव होता रहता था। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के वार्ड से वार्ड चलो अभियान में वार्डवासियों द्वारा इस समस्या को मंच के सामने रखा गया। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व व सलाह पर वार्ड की महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए नाली के निर्माण के लिए हर तरह से रजामंदी दिखाई। आज जेई समेत विभिन्न अधिकारियों द्वारा भूमिगत नाली का सर्वे किया गया। जल्द ही नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वार्ड वासियों विशेष रूप से महिलाओं ने नाली निर्माण में अपने व्यक्तिगत हित छोड़ते हुए, मंच की सलाह पर विश्वास किया। इस अवसर पर धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला, मयंक पंथ, कमलेश सनवाल, निरंजन पांडेय, पूजा बिष्ट, हेमा लटवाल, आशा देवी, भावना अधिकारी, कविता देवी, जया जोशी, चंदन सिंह, भावना तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *