Creative News Express (CNE) का Whatsapp चैनल फॉलो करें >> Click Now

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उन्हें भावपूर्वक याद किया गया और कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को पुलिस लाइन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर चलकर अपना फर्ज निभाया। देश की सुरक्षा, संविधान निर्मित कानून की रक्षा में प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि एक सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक पूरे देश में 261 पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, कर्मचारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। जिसमें उत्तराखंड पुलिस के छह अधिकारी, कर्मचारी भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इसके अलावा थाना, चौकी, अग्निशमन केंद्रों में भी शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here