HomeUttarakhandAlmoraJob Alert: 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का...

Job Alert: 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका

—एसआईएस इंडिया लिमिटेड जल्द करा रहा सुरक्षा जवानों व सुपरवाईजरों की भर्ती
—दूर नहीं हर ब्लाक मुख्यालय पर होगी भर्ती, ​​तिथि भी निर्धारित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नौकरी की बाट जोह रहे कई बेरोजगार युवकों के लिए एक मौका द्वार पर आया है। आपके लिए रोजगार का अवसर लेकर आया है एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून। जो सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों की भर्ती करा रहा है। अच्छी बात ये है कि युवकों को भर्ती के लिए दूर चक्कर नहीं काटना है बल्कि यह भर्ती जिले के हर ब्लाक मेंं जल्द होने वाली है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एसआईएस इण्डिया लिमिटेड देहरादून द्वारा सुरक्षा जवानों व सुपरवाईजरों की भर्ती की जा रही है, जो विकासखण्ड स्तर पर कैम्प लगाकर की जाएगी और इसमें मापदंड एसआईएस के अनुसार रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस भर्ती मेले में चयन के लिए सिर्फ पुरूष अभ्यर्थी ही पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थी को 10,500 रुपये जमा करने होंगे। जिसमें उन्हें केन्टीन एवं यूनिफार्म बॉडिंग एवं लॉजिंग आदि की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कम्पनी का प्रोस्पैक्टस 350 रूपये का है, जिसे स्वेच्छा से ही क्रय किया जा सकता है। उक्त भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष निर्धारित है और ऊंचाई 168-170 सेमी तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं व 12वीं पास है। इच्छुक अभ्य​र्थियों को अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व उनकी छाया प्रतियं लानी होंगी और भर्ती में आने पर कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह भर्ती मेला अल्मोड़ा जनपद के हर ब्लाक मुख्यालय पर अगले माह में होगा। जो सुबह साढ़े दस बजे से होगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नंबरों 9917529293, 7456026599 एवं 8318020726 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कहां कब होगी भर्ती

07 अप्रैल, 2022—हवालबाग
08 अप्रैल, 2022—द्वाराहाट
09 अप्रैल, 2022—चौखुटिया
11 अप्रैल, 2022—भिकियासैंण
12 अप्रैल, 2022—सल्ट
13 अप्रैल, 2022—स्याल्दे
15 अप्रैल, 2022—ताड़ीखेत
16 अप्रैल, 2022—ताकुला
18 अप्रैल, 2022—धौलादेवी
19 अप्रैल, 2022—भैसियाछाना
20 अप्रैल, 2022—लमगड़ा


RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments