अल्मोड़ा न्यूज: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, प्रवीण व हरी बने जिला महामंत्री

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाभाजपा अनुसूचित मोर्चा के अल्मोड़ा जिला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने भाजपा जिलाध्यक्ष…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अल्मोड़ा जिला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला की संस्तुति एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अम्बादत्त आर्या की सहमति से यह विस्तार किया है।
कार्यकारिणी में राजेंद्र प्रसाद, नंदन प्रसाद, दिनेश आर्या व बलदेव आर्या को जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार व हरी राम को जिला महामंत्री, गिरीश आर्या, नवीन चंद्र आर्या, भूपेंद्र आर्या, राम लाल व महेंद्र कुमार को जिला मंत्री, रमेश लाल को कोषाध्यक्ष तथा मुकुल कुमार को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। इनके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्यों में कैलाश राम, देवेंद्र कुमार, विनीत कुमार, अमरेश पवार, धनी राम, जय राम कोहली, मोनू कुमार, गणेश राम, सरिता देवी, मनोहर आर्या, इंदू देवी, संतोष कुमार, अनिल कुमार, देव राम, मोहन राम, भगत राम, शेखर राम, गोपाल राम, गोविंद राम, महेश चंद्र आर्या, रमेश कुमार व शैलेंद्र टम्टा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *