आश्चर्यजनक : इस शहर के आसमान में उड़ा आग का गोला, रहस्य नहीं सुलझा पा रहे वैज्ञानिक

लंदन। इंग्लैंड का कैंब्रिजशायर काउंटी के स्ट्रेथम इलाके के आसमान में 17 अप्रैल की शाम को एक अजीब घटना घटी। इस घटना के बारे में…


लंदन। इंग्लैंड का कैंब्रिजशायर काउंटी के स्ट्रेथम इलाके के आसमान में 17 अप्रैल की शाम को एक अजीब घटना घटी। इस घटना के बारे में कोई भी कुछ दावे से नहीं कह पा रहा है। दरअसल शहर के ऊपर आसमान पर 17 अप्रैल की शाम आग का एक गोला ऊपर उठता दिखाई पड़ा। इसके पीछे इसकी धुएं से बनी पूंछ जैसी भी दिखाई पड़ रही थी। इस मामले में अब तक न तो प्रशासन की कोई ठोस बात कह पाया है और न ही स्थानीय मीडिया ही आग के गोले के रहस्य से पर्दा उठा पाया है।
सही जानकारी न मिल पाने के कारण जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये एलियन शिप था। कुछ लोग इसे उल्कापिंड बता रहे हैं। आतिशबाजी, टूटता हुआ तारा, हवाईजहाज और न जाने क्या-क्या कह कर इस घटना को नाम दिया जा रहा है।
हालांकि, वैज्ञानिकों की मानें तो यूरोपीय देशों के ऊपर आसमान में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती है। यह एक प्राकृतिक घटना है। ये कोई उल्कापिंड हो सकता है। लेकिन वैज्ञानिक दावे से कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्ट्रेथम इलाके के गेरी अंडरवुड ने इसे आग के गोले और उसके पीछे लाल और गुलाबी रंग के धुएं की पूंछ को सबसे पहले देखा था। उस वक्त वे अपनी पत्नी मिलैनी के साथ एक नहर में नाव पर बैठे थे। उन्होंने झट से उस घटना की तस्वीर भी ले ली। वे ब ताते हैं कि यह पूरा नजारा तकरीबन 20 मिनट तक दिखाई दिया। गैरी ने बताया कि आग जैसा यह गोला तेज गति से नहीं बल्कि धीमी रफ्तार से अपना सफर कर रहा था।

कैंब्रिजशायर से करीब 155 किलोमीटर दूर वेस्ट मिडलैंड्स की 23 वर्षीय लूसी बसारन ने बताया कि अंधेरा होने से ठीक पहले मेरे घर के बाहर नारंगी रंग की तेज रोशनी हुई। मैं दौड़कर बाहर गई तो आसमान में देखा एक रोशनी का पिंड धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। यह पिंड कई जगहों पर रुका भी रहा।
हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि उस समय इन राज्यों के ऊपर से कतर एयरवेज का विमान उड़ रहा था. लेकिन तेज रोशनी को लेकर कोई कुछ भी नहीं कह पा रहा हैंं।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *