मोटाहल्दू : ब्राह्मण उत्थान महासभा का गठन, विक्की पाठक विधानसभा अध्यक्ष व गिरीश जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

मोटाहल्दू। ब्राह्मण उत्थान महासभा हल्द्वानी उत्तराखंड ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं विशाल शर्मा की संस्तुति पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विक्की पाठक…

मोटाहल्दू। ब्राह्मण उत्थान महासभा हल्द्वानी उत्तराखंड ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं विशाल शर्मा की संस्तुति पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विक्की पाठक को विधानसभा अध्यक्ष व गिरीश चन्द्र पाठक को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही लालकुंआ विधानसभा में कार्यकारणी का गठन किया है। ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि इस वक्त पूरे उत्तराखंड में ब्राह्मण उत्थान महासभा का विस्तार किया जा रहा है। ब्राह्मण वर्ग के लोग तराई व मैदानी भागों से इस समिति से जुड़ रहे हैं। कोरोना काल में सरकार ने ब्राह्मणों व कर्मकांडी पंडितों की अनदेखी की थी उन्हें नजर अंदाज किया था।

इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ब्राह्मणों के हित के लिए ब्राह्मण उत्थान महासभा कार्य कर रही है हमारी लड़ाई आरक्षण के लिए है किसी जाति विशेष वर्ग से हमारी लड़ाई नहीं है। आरक्षण के लिए हमें इस लड़ाई को आगे तक ले जाना है, 2 साल पहले इस महासभा का गठन किया गया था पिछले एक-दो महीने में कार्यकारिणी का प्रदेश, नगर व ब्लॉक स्तर पर विस्तार किया जा रहा है जिसमें 170 से अधिक पदाधिकारियों को जोड़ा गया है। वही नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष विक्की पाठक ने कहा कि उन्हें जो आज जिम्मेदारी सौपी गई है वह उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और ब्राह्मण व अन्य वर्ग के लोगों के लिए गैर राजनीति तरीके से कार्य करेंगे।

महानगर अध्यक्ष राकेश जोशी, कार्यकारणी विस्तार करते हुए जिला संगठन मंत्री कौस्तुब चंदोला, संरक्षक विनोद उपाधयाय, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाठक, विधानसभा अध्यक्ष विक्की पाठक, महामंत्री लीलाधर जोशी, सचिव कमलेश उपाधयाय, उपाध्यक्ष गगन जोशी, भास्कर जोशी उपाध्यक्ष, जगदीश खोलिया उपसचिव, सचिव हेमंत पांडे, नरेंद्र उपाधयाय उपसचिव, संदीप जोशी उपाध्यक्ष, मदन उपाधयाय सचिव, महेश चंद जोशी, मनोज पठाक, गिरीश चंद्र भट्ट, कैलाश चंद्र बिरखानी, आनंद सती, गणेश सती, बाबा चंदोला, शौरभ दुम्का, प्रभात बमेठा को सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू पाठक, महानगर अध्यक्ष राकेश जोशी, जिला महासचिव प्रमोद भट्ट, जिला अध्यक्ष सुनील बमेठा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *