Ranikhet News : पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक व पूर्व बीडीसी सदस्य ललित अस्वाल का आकस्मिक निधन, विनसर महादेव में हुआ अंतिम संस्कार

CNE REPORTER, RANIKHET यहां गन्याद्योली निवासी पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक, पूर्व बडीसी सदस्य व कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता ललित अस्वाल का 49 साल की…

CNE REPORTER, RANIKHET

यहां गन्याद्योली निवासी पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक, पूर्व बडीसी सदस्य व कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता ललित अस्वाल का 49 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। आज बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. ललित अस्वाल अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों का परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार आज सोनी स्थित विनसर महादेव में किया गया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक रानीखेत करन माहरा, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, जिला अध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कमलेश बोरा, अतुल जोशी, अगस्त लाल साह, मोहन नेगी, यतीश रौतेला, भगवंत नेगी, नवीन कुवार्बी, गिरीश बैला, गोपाल नाथ गोस्वामी, अजय बब्ली, पंकज जोशी, विनय तिवारी, विमल भट्ट, पुष्कर पांडेय, एडवोकेट विनोद कांडपाल, विजय तिवारी, खजान जोशी, कुलदीप कुमार, भाष्कर बिष्ट आदि ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *