Almora News : पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार से विभूषित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा श्रीमती शोभा जोशी को सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया…


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा श्रीमती शोभा जोशी को सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हल्द्वानी के आनंद आश्रम, रामपुर रोड गोरापड़ाव में हुए सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. कविता रायजादा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कनक चंद्र, प्रदीप पाटील, खंडा पुरकर, राष्ट्रीय सचिव हरदीप सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जोशी को यह पुरस्कार उनकी सामाजिक सेवा, अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, बहुमुखी प्रतिभा एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व के लिए प्रदान किया गया है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि शोभा जोशी इसी प्रकार निरंतर समाज हित में पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *