ब्रेकिंग न्यूज : केदारनाथ आपदा के चार कंकाल मिले, डीएनए रखने के बाद किया अंतिम संस्कार

रुद्रप्रयाग । वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश के लिए नए सिरे से छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस…


रुद्रप्रयाग । वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश के लिए नए सिरे से छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस की टीमों को चार नर कंकाल मिले हैं। वर्ष 2013 16 जून की रात्रि व दिनांक 17 जून की प्रातःकाल श्री केदारनाथ क्षेत्र में आयी भीषण आपदा व जलप्रलय में काफी लोग लापता हो गये थे। लापता हुए लोगों की तत्समय ढूंढ खोज की गयी व तदोपरान्त भी समय-समय पर लापता लोगों के शव या कंकाल ढूंढे जाने हेतु अभियान चलाये गये।

इस वर्ष भी आपदा के दौरान लापता हुए लोगों के नरकंकालों की खोजबीन किये जाने हेतु जनपद रूद्रप्रयाग के स्तर पर 10 टीमों का गठन करते हुए टीमों को 10 अलग-अलग मार्गों (ट्रैकों) हेतु रवाना कर दिनांक 16 सितंबर 2020 से आज दिनांक 20 सितंबर 2020 तक सघन खोजबीन अभियान चलाया गया। इस अभियान की देखरेख पुलिस अधीक्षक, रूद्रप्रयाग नवनीत सिंह ने की।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

खोजबीन हेतु श्री केदारनाथ से गरुड़ चट्टी होते हुए गोमुखड़ा, तोषी, त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर गई टीम को गोमुखड़ा से नीचे गौरी माई खर्क के आसपास के क्षेत्र में खोजबीन के दौरान 4 नर-कंकाल बरामद हुए।
मिले नर कंकालों को उपलब्ध कराए गए बॉडी बैग में रखते हुए सोनप्रयाग लाया गया, जहां पर विधिवत पंचायतनामा भरे जाने तथा डीएनए सैंपलिंग की कार्यवाही की गयी।

आज मंदाकिनी व सोन नदी के संगम पर सभी नर-कंकालों का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस प्रकार से नर कंकालों की ढूंढ खोज हेतु जनपद रुद्रप्रयाग के स्तर पर प्रचलित सघन खोजबीन अभियान को समाप्त घोषित कर दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *