अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 79 वें जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में फल वितरण कर कोश्यारी के दीर्घ आयु एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई। कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में सोशिएल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुये समिति संख्या में उपस्थिति रखी गई। फल वितरण का कार्यक्रम जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. आरपी पंत की देखरेख में संपादित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र भट्ट, धमेंद्र सिंह बिष्ट, विधा बिष्ट, लक्की वर्मा, अर्जुन सिंह बिष्ट, कृष्ण सिंह भट्ट, ललित मेर आदि मौजूद रहे।
अल्मोड़ा : राज्यपाल कोश्यारी के जन्म दिवस पर अस्पताल में किए फल वितरित
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 79 वें जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में…