अल्मोड़ा : देवा रे देवा, गणपति देवा ! देवा के निवास से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, गणपपि बप्पा के जयकारों की गूंज

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा30 अगस्त, 2020 अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ के निवास में स्थापित भगवान गणेश…

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
30 अगस्त, 2020

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ के निवास में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का आज शोभा यात्रा के साथ पवित्र कोसी नदी में विधिवत विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान तमाम लोगों ने गणपति बप्पा की जयकारे का नारे लगाया। यह शोभायात्रा देवा भाई के तल्ला जोशीखोला स्थित निवास से अपराह्न के समय शुरू हुई। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यहां यह उल्लेखनीय है कि दीपेश चंद्र जोशी विगत 9 सालों से अपने निवास में रखते हैं और उसका विधिवत विसर्जन किया जाता है। प्रतिवर्ष हर नवें दिन मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है। यह नियम अब एक अद्भुत परंपरा का स्वरूप ले चुका है। गणपति विसर्जन यात्रा में देवभूमि व्यापार मंडल के सचिव राजेंद्र शर्मा, अयज अग्रवाल, जीवन सिंह बिष्ट, प्रकाश, राकेश जोशी, हनी जोशी, श्रुति जोशी, भावना गुरूरानी, रितू पंत, अल्का नज्जौन, रमा जोशी, स्नेहा चौहान, हेमा कांडपाल, गुंजन कांडपाल, ममता जोशी, नीरा जोशी, मीना जोशी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *