अल्मोड़ा : गणेश सिंह बिष्ट बने कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष, तमाम यूनियनों में हर्ष का माहौल

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ातिथि — 04 सितंबर, 2020पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माल—करबला तथा टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट को कुमाऊं मंडल की विभिन्न…


सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि — 04 सितंबर, 2020
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माल—करबला तथा टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट को कुमाऊं मंडल की विभिन्न टैक्सी यूनियनों की सहमति के बाद कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया गया है।
महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि आनलाइन माध्यम से हुई मिटिंग के दौरान हल्द्वानी, चंपावती, भवाली, बागेश्वर, गरूड़, रानीखेत, सोमेश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया, बेरीनाग, थल, मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला, पिथौरागढ़ आदि विभिन्न टैक्सी यूनियनों से हुई आम सहमति के बाद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माल गणेश सिंह बिष्ट को कुमाऊं महासंघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि गणेश सिंह बिष्ट एक कुशल एवं अनुभवी व्यक्ति हैं। जिनके अनुभवों का लाभ संगठन को मिल सकेगा। उनके कई सालों के अनुभव का लाभ संगठन को जरूर मिलेगा। ठाकुर सिंह बिष्ट ने कहा ​इस साल कोरोना महामारी के चलते सादगी पूर्ण तरीके से यह चुनाव हुआ है। किंतु कोरोना संक्रमण का दौर गुजरने के बाद माल्यार्पण के साथ ​गणेश सिंह बिष्ट का भव्य स्वागत किया जायेगा। इधर नव नियुक्त पदाधिकारी गणेश सिंह बिष्ट ने महासंघ के अध्यक्ष सहित सभी यूनियनों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। इधर उनके महासंघ उपाध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा टैक्सी युूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जुन सिंह मुस्यूनी, उप सचिव आनंद भोज, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण जोशी, गोपाल सिंह रावत, सुभाष मल्होत्रा, अनूप साह, भीमा पवार आदि ने खुशी जाहिर की है। स्थानीय विधायक एवं विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान तथा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानी सांसद अजय टम्टा तथा कुमाऊं मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र डसीला सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *