उत्तराखंड ब्रेकिंग : महिला को गोली मारी, गम्भीर अवस्था में सुशीला तिवारी, हल्द्वानी भर्ती

सीएनई रिपोर्टर, काशीपुर आज शुक्रवार को काशीपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक महिला को किसी ने गोली मार दी। उसे अत्यंत गम्भीर…

विवाद में चली गोली

सीएनई रिपोर्टर, काशीपुर

आज शुक्रवार को काशीपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक महिला को किसी ने गोली मार दी। उसे अत्यंत गम्भीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह करीब 05 बजे, जब ठीक से उजाला भी नहीं हुआ था। ग्राम महुआखेड़ागंज के वार्ड संख्या छह में एक महिला पर किसी ने फायर कर दिया। यह महिला घर से दूध लाने के लिए निकली थी। गोली सीधे उसके गले में लगी। गोली लगते ही महिला वहीं गिर गई। गोली की आवाज सुन कुछ लोग वहां पहुंचे। फिर महिला को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह वारदात आईटीआई थाना क्षेत्र की है। यह इलाका पैगा पुलिस चौकी के इलाके में आता है। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। घायल महिला की पहचान कामिनी के रूप में हुई है। उसका वर्ष 2018 में विवाह हुआ था। उसका मायका काशीपुर में है और वह काफी समय से अपने मायके में ही रहती थी। इधर सुशीला तिवारी के जन संपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती ने बताया कि महिला की उम्र 21 साल है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी है। उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है।

काशीपुर संवाददाता से जानकारी मिली है कि महुआ खेड़ागंज क्षेत्र में अहरपुरपुरा रोड बिजलीघर के पास आज महिला कामिनी पुत्री धर्मवीर को गोली मारी गई। वह महुआ खेड़ा गंज में अपने मायके में रहती है। बताया जाता है कि 2018 में उसका विवाह खुर्जा के रवि उर्फ सोनू से हुआ था। गत दो वर्षों से विवाद के चलते वह पति से अलग होकर अपने मायके रह रही थी। आज सुबह जब वह अपनी बहन के साथ दूध लेने जा रही थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। पहले उसे उपचार के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हल्द्वानी रैफर किया गया था।

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि महिला का लगभग 6 माह पूर्व अपने पति से तलाक हो चुका है। इधर एसपी प्रमोद कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *