हल्द्वानी (बड़ी खबर) : धानमिल में बंगाली डॉक्टर का अवैध क्लीनिक सील

0
हल्द्वानी (बड़ी खबर) : धानमिल में बंगाली डॉक्टर का अवैध क्लीनिक सील

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी शहर में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों की धरपकड़ को प्रशासनिक टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अब तक शहर में आधा दर्जन फर्जी चिकित्सकों और क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें अभी तक कई क्लिनिको को सील किया गया है।


ADVERTISEMENTS

आज मंगलवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने डहरिया क्षेत्र के धानमिल चौराहे स्थित एक बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। इधर छापेमारी की भनक लगते ही डॉक्टर मौका पाकर फरार हो गया। हालांकि उसकी धरपकड़ के लिए प्रशासनिक अमला जुट गया है। फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि, अवैध क्लिनिको के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनता से अपील की ऐसी जगह से कोई दवाई ना ले जिसमें शक हो तथा कहीं कोई अवैध क्लीनिक चल रहा है, तो सूचना दें जिससे कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

बड़ी खबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें