हल्द्वानी दुखद : बहन और अपनी शादी में घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी। बहन और अपनी शादी में घर आए आर्मी के जवान की मौत हो गई। जवान की मौत से घर में मातम पसर गया है।…

हल्द्वानी। बहन और अपनी शादी में घर आए आर्मी के जवान की मौत हो गई। जवान की मौत से घर में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक सात दिन पहले जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हल्द्वानी में इलाज के बाद जवान को दिल्ली आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उसने रविवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बहन और अपनी शादी में घर आया था जवान
मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी 28 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह आर्मी में बतौर लांस नायक था। डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एक माह बाद उसकी शादी थी। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी।

गंभीर हालत में जवान को इलाज के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले ही उसे आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का शव देर रात उसके घर पहुंच गया है। आज सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी जाएगी।

भाई से पहले थी बहन की शादी
स्वजनों के मुताबिक आनंद से पहले 16 मई को उसकी बहन की शादी होनी थी। इसके बाद आनंद की बारात जानी थी। जिस घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशियां थीं। वहां अब मातम पसर गया है। जवान की मौत से उसके ससुराल पक्ष भी शोकाकुल है।

उत्तराखंड : IPL Dream11 में पिता ललित नैनवाल ने बेटी के नाम बनाई टीम, जीते दो करोड़ रुपए

Uttarakhand : मौसम विभाग ने जारी किया बारिश—ओलावृष्टि का अलर्ट, इस तारीख़ से बदलेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *