हल्द्वानी : शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार

हल्द्वानी। कोतवाली में किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि वह गर्भवती…

लालकुआं : हल्द्वानी से ड्यूटी कर घर आ रही युवती से बलात्कार का प्रयास

हल्द्वानी। कोतवाली में किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि वह गर्भवती हो गई है और आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बेतालघाट निवासी किशोरी को वर्ष 2019 में समता आश्रम गली रामपुर रोड निवासी 25 वर्षीय अभिषेक आर्य बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया।

जिससे वह गर्भवती हो गई। तब आरोपी किशोरी को शादी करने का झांसा देता रहा। अब वह किसी अन्य युवती से विवाह करने जा रहा है। इस बीच किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने और आरोपी के दूसरी जगह शादी करने की बात पता चली। उन्होंने आरोपित युवक से शादी को लेकर बात की तो उसने इनकार कर दिया। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तरखंड में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

नैनीताल में युवती से दुष्कर्म का प्रयास
नैनीताल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तल्लीताल निवासी सफाई कर्मी ने शिकायती देकर बताया कि हल्द्वानी निवासी युवक ने घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की और 20 वर्षीय दूसरी बेटी से अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

आरोपी ने पकड़ने आई पुलिस के साथ की हाथापाई
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी को घर से बाहर निकाला। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पुलिस कर्मी के साथ भी हाथापाई की। इसमें पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 33 नरेंद्र बिष्ट के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया कि युवक नैनीताल अपनी रिश्तेदारी में आया था।

नैनीताल : कोरोना विस्फोट, एक साथ 55 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *