हल्द्वानी : ठप हो सकती है शहर की सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रशासन को…

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई करने गए कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ उनके द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी कल से पूरे शहर में अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल कर देंगे, साथ ही कर्मचारियों ने बनभूलपुरा एसओ पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया।

कर्मचारियों ने मांग की है कि आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जाए। नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा की यदि कल तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। गौरतलब है कि 25 जनवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई कर्मचारी राजेश को तीन लोगों ने लाठी-डंडे व चैन से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद से ही सफाई कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *