HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड के जोशीमठ समेत इन जिलों में भारी बर्फबारी, देखिये वीडियो

उत्तराखंड के जोशीमठ समेत इन जिलों में भारी बर्फबारी, देखिये वीडियो

देहरादून| गुरुवार देर रात बारिश के बाद शुक्रवार तड़के उत्तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फ से ढकी ये वादियां चांदी की तरह चमक रही है।

जोशीमठ में भारी बर्फबारी

वहीं आपदा प्रभावित जोशीमठ में भी शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते समूचा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। यहां राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा इन्‍हें सर्दी से बचाने के प्रयास भी किए गए हैं। आलम ये है कि ठंड और बर्फबारी की वजह से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। चमोली जिले में औली, जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, सहित नीती माणा घाटी में बर्फबारी हुई है।

मसूरी-धनोल्‍टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी

इधर मसूरी और धनोल्‍टी में भी इस साल की दूसरी बर्फबारी हुई। मसूरी में देर रात बारिश के बाद चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में भी हिमपात हुआ है।

चारधाम में बर्फबारी

वहीं शुक्रवार को चारधाम समेत केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। जबकि रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। यहां नीचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। चोटियों पर कहीं-कहीं भारी हिमपात हो सकता है। जबकि, मैदानों में वर्षा के भी आसार हैं। इस बीच कड़ाके की ठंड में इजाफा हो सकता है।

हल्द्वानी : कमिश्नर दीपक रावत का एक्शन, जमीनों की धोखधड़ी मामले में दर्ज होंगी 14 FIR


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments