सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर
सितारगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर शाम नानकमत्ता दिवाली मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बिष्टि चौराहे पर बने गोल चक्कर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन वहीं पलट गया। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गये, जबकि एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से सभी घायलों को 108 द्वारा सितारगंज सीएससी पहुंचाया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में दीपावली की छुट्टी होने के कारण उपचार के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार 15 से 16 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के कम चोट लगी है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिन लोगों को अधिक चोट आई है, उनको प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी लोग यूपी के जिला बदायूं के निवासी हैं, जो के नानकमत्ता से अपने घर जा रहे थे।