भर्ती भर्ती भर्ती : इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक की भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका

ICG Navik Recruitment 2021 : इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जी हां इंडियन कोस्ट गार्ड ने…


ICG Navik Recruitment 2021 : इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जी हां इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक जीडी समेत कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, नाविक जीडी भर्ती के तहत 322 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी 2022 को शुरू होगी। इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती होकर भारत की जल सीमाओं की सुरक्षा करके देश सेवा और सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। अधिक जानकारी के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindiancoastguard.cdac.in/ पर विजिट कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित PDF FILE लास्ट में दी गई है। 👇👇

नोटिफकेशन के अनुसार इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के तहत नाविक जीडी, नाविक यांत्रिक मैकेनिकल और नाविक डीबी के पदों पर भर्ती होगी। इसमें नाविक जीडी के लिए 260 वैकेंसी और नाविक डीबी के लिए 35 व नाविक यांत्रिक मैकेनिकल के लिए 27 वैकेंसी है। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन में विशेष तौर पर कहा गया है कि आवेदन फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतें। गलती होने पर आवेदन फॉर्म में सुधार या संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। इसमें कोई गलती पाए जाने पर आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

जो उम्मीदवार इन पदों के लिये आवेदन करना चाहते हैं, वे ज्‍वाइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता

– इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता बोर्ड कम से कम इंटरमीडिएट फिजिक्स या मैथ्स विषय के साथ पास होना चाहिए।
– नाविक डीबी पद के लिए उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
– इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक यांत्रिक मैकेनिक भर्ती के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। भर्ती से संबंधित PDF FILE लास्ट में दी गई है। 👇👇

Indian Coast Guard Recruitment 2021: महत्‍वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन एप्‍ल‍िकेशन प्रक्र‍िया कब से शुरू: 4 जनवरी 2022।
आवेदन की आखिरी तारीख : 14 जनवरी 2022।
परीक्षा की तारीख : 2022 मार्च।
एडमिट कार्ड: परीक्षा आयोजित होने से दो या तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा।

Indian Coast Guard Recruitment 2021: वेतन
चयनित उम्‍मीदवारों को 6200 से 21700 के साथ डीयरनेस अलाउंस और अन्‍य अलाउंस मिलेगा।

Indian Coast Guard Recruitment 2021: पदों का विवरण
नाविक (जनरल ड्यूटी): 260
नाविक (घरेलु ब्रांच): 35
यांत्रिक (मेकेनिकल): 13
यांत्रिक (इलेक्‍ट्र‍िकल): 9
यांत्रिक (इलेक्‍ट्र‍ॉनिक ): 5

भर्ती से संबंधित PDF FILE के लिए यहां क्लिक करें Click Now

भर्ती से संबंधित PDF FILE के लिए यहां क्लिक करें Click Now

Job – भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती

Uttarakhand : UKPSC ने जारी की 318 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *