अल्मोड़ा : कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ की जोरदार तैयारियां

✒️ किशन सिंह बिष्ट धामस न्याय पंचायत अध्यक्ष सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक कांग्रेस अल्मोड़ा की बैठक में 26 जनवरी को प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ…

हवालबाग ब्लॉक कांग्रेस अल्मोड़ा

✒️ किशन सिंह बिष्ट धामस न्याय पंचायत अध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक कांग्रेस अल्मोड़ा की बैठक में 26 जनवरी को प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस मौके पर धामस न्याय पंचायत का गठन करके सर्वसम्मति से किशन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में तय किया गया कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा का शुभारंभ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट से किया जायेगा। इस मौके पर धामस न्याय पंचायत का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से किशन सिंह विष्ट को न्याय पंचायत धामस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, विधायक मनोज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, आशुतोष कनवाल, रमेश लटवाल, आनंद सिंह, हिमांशु बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह, पान सिंह, चंदन सिंह भोज, कुंदन बिष्ट कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र कुमार, भूपाल राम, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *