विधानसभा चुनाव 2022 : गढ़वाल और कुमाऊं में भाजपा के असंतुष्टों ने चला इस्तीफे का दांव

देहरादून। भाजपा में गढ़वाल और कुमाऊं में बगावत तेज हो गई है। गढ़वाल में घनसाली सीट पर भाजपा से नाराज दर्शन लाल ने निर्दलीय चुनाव…

देहरादून। भाजपा में गढ़वाल और कुमाऊं में बगावत तेज हो गई है। गढ़वाल में घनसाली सीट पर भाजपा से नाराज दर्शन लाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कर्णप्रयाग सीट पर टिकट कटने से विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी खफा हैं। कुमाऊं में काशीपुर, बागेश्वर, रामनगर, चंपावत, द्वाराहाट में भी बगावत के बाद कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दे दिए।

नैनीताल : हेम आर्या निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे
नैनीताल सीट पर भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या को प्रत्याशी बनाया है। जिसके विरोध में पार्टी के दावेदार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश आर्य, भाजपा नेता मोहन पाल और हेम आर्या ने मोर्चा खोल दिया है। टिकट नहीं मिलने पर हेम आर्या ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सरिता हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

काशीपुर की मेयर ने भाजपा छोड़ी
भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद कुमाऊं में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। मेयर समर्थकों का दावा है कि ऊधमसिंह नगर जिले में काशीपुर की मेयर उषा चौधरी समेत करीब 400 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये लोग विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने का विरोध कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ता लगातार बातचीत और बैठकें कर रहे हैं।

भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ने वाले यशपाल आर्य व बेटे संजीव आर्य को यहां से मिला टिकट, सरिता आर्य से कांटे की टक्कर

कालाढूंगी से गजराज हुए नाराज
कालाढूंगी विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को टिकट देने से यहां टिकट के दावेदार भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और उत्तराखंड मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज बिष्ट नाराज चल रहे हैं। सुरेश भट्ट का फोन तो पिछले तीन दिनों से स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं गजराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की राय के बाद निर्णय लेने की बात कही है।

बागेश्वर : कई कार्यकर्ताओं का इस्तीफा
बागेश्वर जिले की कपकोट सीट से पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया को टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं का इस्तीफे का दौर दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। असंतुष्टों का दावा है कि सभापति, सभासद समेत करीब 80 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

उनका कहना है कि वह नेता को चुनाव मैदान में उतारेंगे, उनके साथ अन्याय हुआ है। इसे किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। विरोध थामने के लिए काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट कपकोट पहुंचे। उन्होंने एक बंद कमरे में शेर सिंह गड़िया से लंबी बात की लेकिन बताया जा रहा है यह बातचीत विफल रही।

विधानसभा चुनाव : सीएम धामी को खटीमा में फिर टक्‍कर देंगे कांग्रेस के भुवन कापड़ी

भीमताल : मनोज शाह का इस्तीफा
भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को टिकट देने से मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज साह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के निर्णय के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कैड़ा की भाजपा में एंट्री के समय से ही भाजपा कार्यकर्ता उनका विरोध करते रहे हैं। अब टिकट फाइनल होने के बाद मनोज शाह खुलकर बगावत कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

रामनगर राकेश निर्दलीय उतरेंगे
रामनगर सीट पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट को टिकट दिए जाने से नाराज मंडी समिति के अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कहा कि वह टिकट के हकदार थे, लेकिन पार्टी ने उनकी अनदेखी की है। कहा कि वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं का समर्थन है। हाईकमान के फैसले से वह नाराज हैं।

हल्द्वानी : सुमित के हाथ इंदिरा की विरासत, स्व. इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी से रह चुकी हैं तीन बार विधायक

द्वाराहाट कैलाश भी लड़ेंगे चुनाव
द्वाराहाट सीट से भाजपा के दावेदार कैलाश भट्ट ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। भट्ट प्रदेश पार्षद व जिला उपाध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी ममता भट्ट द्वाराहाट की पूर्व प्रमुख हैं। ममता ने गत शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इधर कैलाश भट्ट का कहना है कि उन्होंने शनिवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की राय ली है। कहा कि उनके साथ धोखा किया गया है।

घनसाली दर्शनलाल नहीं माने
भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता दर्शनलाल ने घनसाली विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जिससे भाजपा प्रत्याशी शक्तिलाल शाह की टेंशन बढ़ गई है। शनिवार को उनके दून से घनसाली पहुंचते ही विधायक ने दर्शनलाल के घर जाकर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। दर्शन लाल ने कहा कि पहले उनके चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं थी, लेकिन समर्थकों की इच्छा है कि वे चुनाव मैदान में उतरें। News WhatsApp Group Join Click Now

लालकुआं : एसओजी और पुलिस की बड़ी कारवाई, 8 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कर्णप्रयाग विधायक नेगी खफा
कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी टिकट कटने से खपा हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपना अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने पार्टी टिकट वितरण में गैरसैंण एवं बहुसंख्यक जाति की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी गत में दो बार पूर्व में गैरसैंण विकासखंड के प्रमुख भी रह चुके हैं।

उत्तरकाशी पूर्व दर्जाधारी नाराज
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट न मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण प्रणाली ने उनकी साढ़े तीन दशकों की जनसेवा, पार्टीसेवा पर पानी फेर दिया है।

नौटियाल ने कहा कि वह 1990 से पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक समर्पित भाव से निर्वहन करते आ रहे हैं। कहा कि पार्टी से उचित सम्मान मिलने की उम्मीद की। लेकिन पार्टी ने 2007,2017, फिर 2022 प्रत्याशी नहीं बनाया। उन्होंने कहा जिस वक्त पार्टी ने उन्हें उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। उस वक्त संगठन जिले में अपने सबसे बुरे दौर में था।

लेकिन उन्होंने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सशक्त कर पार्टी को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में पहली बार जीत दिलवाने के साथ ही गंगोत्री में रिकार्ड मतों से पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलवाई। नौटियाल ने आरोप लगाया कि पार्टी अब कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की सिरे से नकार रही है। कार्यकर्ताओं का सम्मान किए बिना कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। News WhatsApp Group Join Click Now

रुद्रपुर : पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किए 2 लाख रूपए

उत्तराखंड में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, 31 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल – पढ़िए नई गाइडलाईन

Uttarakhand : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, पढ़िये किसे कहां से मिला टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *