HomeNationalपंजाब में कांग्रेस को लगा झटका - विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी ने...

पंजाब में कांग्रेस को लगा झटका – विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थामा भाजपा का हाथ

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस को आज एक और झटका लगा जब पूर्व मंत्री और विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। और वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।

फिरोजपुर के गुरूहरसहाय से विधायक सोढ़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ लिखा है कि उनसे पंजाब की घुटन और असहाय स्थिति देखी नहीं जा रही। कांग्रेस ने प्रदेश की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भावना दांव पर लगा दी है। गहरे दुख के साथ वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

फिरोजपुर के गुरूहरसहाय विधानसभा से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी कांग्रेस से लगातार चार बार विधायक रहे हैं। वे 40 साल तक कांग्रेस में रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वे खेलमंत्री थे। 2002 से लेकर 2017 तक वे गुरूहरसहाय से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं।

हल्द्वानी में हुई बागेश्वर निवासी कोरोना मरीज की मौत

दिल्ली में हुए भाजपा में शामिल
सोढ़ी मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब के हित में यह फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही पंजाब को बचा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि अब पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस में यह अंदरूनी कलह पंजाब में खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है। 

नवजोत सिद्धू से विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था और पंजाब में चरणजीत चन्नी की सरकार बनी थी। इसके बाद मंत्रिमंडल भी नया बनाया गया था। इसमें कैप्टन सरकार में खेल मामलों के मंत्री रह चुके राणा सोढ़ी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। चन्नी के सीएम बनने के बाद राहुल गांधी ने राणा सोढ़ी से मुलाकात भी की थी।

भवाली में ग्राम प्रधान के भतीजे की पत्‍थरों से कुचलकर हत्या, इस हालत में मिला शव


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments