हाय महंगाई ! रानीखेत में कांग्रेस ने भाजपा को खूब सुनाई खरी-खोटी, फूंका पुतला

CNE REPORTER, RANIKHET निरंतर बढ़ती महंगाई आज संपूर्ण प्रदेश में मुद्दा बना। इसी क्रम में रानीखेत में भी कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार…

CNE REPORTER, RANIKHET

निरंतर बढ़ती महंगाई आज संपूर्ण प्रदेश में मुद्दा बना। इसी क्रम में रानीखेत में भी कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता आज बुधवार की सांय यहां गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेहताश बढ़ चुकी है। नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकाल की वर्तमान से तुलना करें तो आज महंगाई करीब तीन गुना अधिक बढ़ चुकी है। भाजपा सरकार ने तो आम गरीब तबके की जनता की कमर ही तोड़ कर रख दी है। उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिस परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य कमाने वाला हो, उसका इस महंगाई में जीना मुश्किल है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत, पंकज गुरुरानी, विजय तिवारी, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दकी, शहनवाज, अम्न शेख, गोविंदराम, राजेन्द्र बिष्ट, मोहित रजोरिया, गौरव भट्ट, हरीश जलाल, नवीन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *