सोमेश्वर: क्षेत्र में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, राज्यमंत्री रेखा बोली – शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता, विभिन्न जगह हुए कार्यक्रम

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 15 अगस्त। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्यमंत्री रेखा आर्या समेत भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित…

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 15 अगस्त। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्यमंत्री रेखा आर्या समेत भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं देशभक्तों के बलिदान को याद किया। मंत्री ने कहा कि आजादी दिलाने वाले महान वीरों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उधर सोमेश्वर महाविद्यालय तथा थाने में ध्वजारोहण हुआ।
स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर बाल विकास व पशुपालन राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. हुकम सिंह बोरा शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां झंडारोहण व राष्ट्रगान के बाद बौरारोघाटी के शहीदों को नमन किया गया और स्व. हुकम सिंह बोरा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किए गए। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में महान वीरों ने बलिदान दिया है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश है, तो हम हैं। यही भावना हर नागरिक के दिल में होनी चाहिए। तभी विश्व पटल पर मां भारती का परचम लहराएगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी व पूर्व सैनिक किशन सिंह बोरा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में हुकम सिंह बोरा स्मारक समिति के संयोजक किशन सिंह, ग्राम प्रधान ललिता बोरा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, डा. देवेंद्र जोशी, चन्दन बोरा, नरेंद्र मोहन नयाल, रमेश भाकुनी, रंजीत सिंह, प्रकाश भंडारी, चन्दन विष्ट, राधे जोशी, गीता जोशी, ललिता बोरा, कृष्णा भंडारी, केवलानंद जोशी, उमेश मेहरा, दलीप रौतेला, पुष्कर मेहता, विशन रावत, योगेश कांडपाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधर स्वतंत्रता दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शहीद स्मारक चनौदा में झंडारोहण में शामिल होकर अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. हुकुम सिंह बोरा स्मारक पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, लाल सिंह बजेठा, सांसद प्रतिनिधि हरीश भाकुनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष भुवन दोसाद, कुन्दन भण्डारी, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, राजु भट्ट, दीपक बोरा, श्याम सिंह दोसाद, राहुल, राजेश, एड. नवल जोशी, ध्यान सिंह कैड़ा आदि उपस्थित थे।


सोमेश्वर थाने में स्वतन्त्रता दिवस पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह विष्ट ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया गया। सशस्त्र पुलिस गार्द द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह मेहता, उप निरीक्षक हरीश मेहरा, उपनिरीक्षक अभिसूचना इकाई ममता जोशी समेत अन्य कर्मचारी, होमगार्ड व पीआरडी के जवान उपस्थित रहे। हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर प्राचार्य डा. बलदेव राम ने झंडारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डा. अर्चना, डा. गोविंद सिंह, डा. राजेंद्र सिंह, अपर्णा सिंह, पुष्पा भट्ट, लाल सिंह, नरेंद्र बोरा, राजन महरा, पूरन सिंह, सचिन, संजू व पूजा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *