अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Indian Army Agniveer Admit Card 2023 Released | भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Agniveer Admit Card 2023) जारी…

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Indian Army Agniveer Admit Card 2023 Released | भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Agniveer Admit Card 2023) जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो भी अग्निवीर भर्ती परीक्षा (Agniveer Recruitment Exam) के लिए आवेदन किए हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड (Indian Army Agniveer Admit Card 2023) 8 अप्रैल तक उपलब्ध होगा।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in/Default.aspx?i पर क्लिक करके भी Indian Army Agniveer 2023 का एडमिट कार्ड (Indian Army Agniveer Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी देख सकते हैं।

ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा

ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “अग्निवर जनरल ड्यूटी कैटेगरी के लिए एडमिट कार्ड चरणों में लाइव होगा, 05 अप्रैल से शुरू होकर 08 अप्रैल तक और अन्य शेष कैटेगरी के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल की शाम से उपलब्ध कराया जाएगा।”

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में देशभर में स्थित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test) केंद्रों पर ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा शामिल होगी और दूसरे चरण में रैली स्थल पर ARO द्वारा भर्ती रैली में शामिल होना होगा। इसके अलावा इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in के जरिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल (Schedule) भी चेक कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें Admit Card

📝 Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
📝 उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Indian Army Agniveer Admit Card 2023 लिखा हो।
📝 आवश्यक विवरण दर्ज करें।
📝 आपका Indian Army Agniveer Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
📝 Admit Card डाउनलोड करें और इसे सेव कर ले।

मिलेगी राहत – मंत्रिमंडल ने घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *