Ranikhet News : ढ़ोल—नगाड़ों के साथ निकली जलाभिषेक यात्रा, जयकारों से गूंज उठा जागेश्वर धाम

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत श्रावण मास में प्रतिवर्ष की तरह रानीखेत से जागेश्वर धाम के लिए विहिप और बजरंग दल की जलाभिषेक यात्रा निकली। धाम पहुंचने…


सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

श्रावण मास में प्रतिवर्ष की तरह रानीखेत से जागेश्वर धाम के लिए विहिप और बजरंग दल की जलाभिषेक यात्रा निकली। धाम पहुंचने पर भगवान महादेव का जयकारों के साथ जलाभिषेक किया गया।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम व महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक यात्रा की शुरूआत की। हाथों में भगवा ध्वज लहराते कार्यकर्ता जयकारे लगाते चल रहे थे। जागेश्वर पहुंचने पर भक्तों ने नाचते—गाते, जयकारे लगाते हुए व पूर्जा—अर्चना के साथ भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

मनराल जयंती पर​ विशेष : (जन्म 10 अगस्त 1940—अवसान 20 जून 2007) : हिंदी साहित्य जगत की अमूल्य धरोहर थे बलवंत मनराल, कभी नही भूलेगा उत्तराखंड

इस अवसर पर विहिप के जिला अध्यक्ष किशन जलाल ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार हर वर्ष विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता श्रावण मास में जागेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए आते हैं। जलाल ने बताया कि सभी भक्तों ने क्रमबद्ध तरीके से मुख्य पुजारी के माध्यम से जल चढ़ाया और पूजा—अर्चना की। इसके बाद भोले के दरबार में ढ़ोल—लगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर जय घोष किया।

बड़ी खबर (उत्तराखंड) : शासन ने किए 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए सूची

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हल्द्वानी मजखाली महेन्द्र सिंह अधिकारी भी जलाभिषेक में शामिल रहे। उन्होंने विहिप के कार्यकताओ को भगवान भोले नाथ के श्रावण मास पर शुभकामनाएं दी। जलाभिषेक पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने महादेव का लंगर लगाते हुए प्रसा​द वितरण किया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पबजी मत खेलना पगली, प्यार हो जायेगा ! इन प्रेमी दिवानी लड़कियों को देख पुलिस भी हैरान !

लंगर भोग का आयोजन महेंद्र सिंह अधिकारी व किशन जलाल द्वारा किया गया था। इस अवसर पर विहिप संयोजक राजेन्द्र सिंह अधिकारी, विहिप उपाध्यक्ष पूरन रावत, दीवान खाती, हरीश भगत, गिरीश नेगी, मंगल सिंह बिष्ट, दिकपाल कुवारबी, कमलेश बेलवाल, बचे सिंह नेगी, गोकुल नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, कैलाश भंडारी, बालम बिष्ट, सुधांशु भट्ट, मोहित अधिकारी, मनीष भसौड़ा, दीवान सिंह अधिकारी, ललित दोसाद, सोनू तिवारी आदि भक्तगण मौजूद रहे।

क्राइम ब्रेकिंग : यहां पढ़ाई को लेकर नाबालिग लड़की ने कराटे बेल्ट से की अपनी मां की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश

अंधविश्वास की हद : यहां 8 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आंख का बनाया ताबीज, 4 गिरफ्तार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां SSP ने दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के कर दिये तबादले, पढ़िये पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *