बागेश्वर न्यूज: सात चौरा के पास अनियंत्रित मैक्स ने ठोके कई वाहन, खुद भी गई हादसाग्रस्त, चालक फरार

बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र में सात चौरा के पास बीती देर रात एक मैक्स टैक्सी कई वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुये आगे जाकर स्वयं ही…

बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र में सात चौरा के पास बीती देर रात एक मैक्स टैक्सी कई वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुये आगे जाकर स्वयं ही पेड़ से जा टकराया। हदस्व के वक्त इसमें कितने लोग बैठे थे ये जानकारी नहीं मिल पाई है। वाहन मालिक कमेड़ीदेवी क्षेत्र के बताया जा रहा है। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार कल देर रात एक टैक्सी मैक्स कांडा से बागेश्वर की ओर जा रही थी। गाड़ी की स्पीड इतनी अधिक थी की वह अनियंत्रित हो गई। उसके रास्ते में जो भी आया वो उड़ाते हुए आगे बढ़ गया। वाहन की चपेट में कुछ गाड़िया और दुपहिया वाहन आये। जिन्हें खासा नुकसान पहुंचा है।

शुक्र है देर रात होने के कारण लोग अपने घरों में थे वरना कोई गंभीर हादसा भी हो सकता था। इस मैक्स में कितने लोग थे, कोई घायल भी हुआ है या फिर वाहन चालक के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं क्षेत्र में वाहन का इतनी तेज रफ्तार से जाना और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भागना चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि ये गाड़ी कहीं कोई गंभीर वारदात में तो शामिल नहीं थी। रात को इतनी तेज रफ्तार से जाना जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *