अल्मोड़ा : पीड़ित परिवार के न्याय की लड़ाई लड़ेंगे कर्नाटक

अल्मोड़ा। पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भैसियाछाना ब्लाक के कुनखेत नौगांव में स्व. शोभन सिंह बोरा के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और…

अल्मोड़ा। पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भैसियाछाना ब्लाक के कुनखेत नौगांव में स्व. शोभन सिंह बोरा के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने शोबन सिंह बोरा की मौत को दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गौरतलब है कि शोबन सिंह की राजस्व पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई थी। श्री कर्नाटक ने मामले को गंभीर बताते हुए मृतक की धर्मपत्नी को विश्वास दिलाया कि वे दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में पूरा साथ देंगे। मृतक की धर्मपत्नी ने श्री कर्नाटक से न्याय दिलाने में सहयोग देने की गुहार लगाई। उन्होंने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में स्पष्ट है कि मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं। श्री कर्नाटक के साथ जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण रावल, दीपक चम्याल, महिपाल नेगी, शैलेश नेगी, मनोज बिष्ट, चंदन सिंह बोरा, मनोज बोरा, अशोक बिष्ट, जगत बोरा, पुष्कर सिंह बोरा, राजेन्द्र सिंह बोरा, इंटक जिला अध्यक्ष दीपक मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज वर्मा, हेम जोशी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *