HomeNationalकत्थक नृत्य गुरू बिरजू महाराज नहीं रहे, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी ने जताया...

कत्थक नृत्य गुरू बिरजू महाराज नहीं रहे, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली में साकेत के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली।

पं बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, “मेरे नाना जी नहीं रहे। मुझे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांसे ली। उनका जन्म चार फरवरी 1938 को उत्तर प्रदेश के हड़िया में कत्थक प्रेमी परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित लच्छन महाराज का निधन जिस समय हुआ, बिरजू महाराज केवल नौ वर्ष के थे। News WhatsApp Group Join Click Now

पंडित बिरजू महाराज ने कत्थक नृत्य शैली को देश और देश के बाहर तमाम कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया था। उनका औपचारिक नाम मोहन लाल मिश्रा था, लेकिन उनकी ख्याति पंडित बिरजू महाराज के रूप में फैली। वह लखनऊ कालिका-बिन्दादीन घराने के कलाकार थे। उनके चाचा शंभू महाराज और लच्छू महाराज भी कत्थक नृत्य के पारंगत थे।”

Big Breaking : प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक ! अब जस्टिस इंदु मल्होत्रा को आया धमकी भरा कॉल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य गणमान्य हस्तियों ने कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा, “महान पंडित बिरजू महाराज का निधन से एक युग के अंत हो गया। यह भारतीय संगीत और सांस्कृतिक स्थान में एक गहरा शून्य छोड़ गया है। वह कत्थक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अद्वितीय योगदान देकर एक प्रतीक बन गये। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

कत्थक नृत्य गुरू बिरजू महाराज नहीं रहे, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

नायडू ने ट्विटर पर कहा, “महान कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन से गहन दुख हुआ। वह अपनी अनूठी कत्थक नृत्य शैली के साथ विश्व भर में प्रेरणा थे। उनका निधन कला की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति!”

मोदी ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा, “भारतीय नृत्य कला को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ । उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।”

कांग्रेस की कद्दावर नेता पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल, कांग्रेस को तकड़ा झटका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, “पंडित बिरजू महाराज के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय है और उन्हें इसके लिए याद किया जायेगा।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पंडित बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। वे शास्त्रीय कत्थक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादीन घराने के अग्रणी नर्तक थे। उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पंडित बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments