किशनलाल बने अल्मोड़ा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष

✒️ कांग्रेसजनों ने जताया हर्ष अल्मोड़ा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने तत्काल प्रभाव से अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी किशनलाल को…

किशनलाल

✒️ कांग्रेसजनों ने जताया हर्ष

अल्मोड़ा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने तत्काल प्रभाव से अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी किशनलाल को अनुसूचित जाति विभाग अल्मोड़े का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।विदित हो कि किशनलाल पूर्व में सभासद एवं नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी रह चुके हैं।

उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल का आभार व्यक्त किया है। किशनलाल के अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व दर्जामंत्री एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव पारितोष जोशी, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान, रोहित शैली, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शरद लाल साह, दीपा साह, विनीत कुमार, हेम सती, नीरज पवार, भीमा पवार, कमल किशोर, राजेन्द्र प्रसाद, महिपाल प्रसाद, अनूप कुमार, कामेश कुमार, दीपक कुमार आदि कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *