किच्छा : गांधी-शास्त्री के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की

किच्छा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के आवास विकास स्थित हिंदुस्तानी सेवा केंद्र पर…

किच्छा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के आवास विकास स्थित हिंदुस्तानी सेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में तमाम गणमान्य लोगों ने उनके चित्र के सम्मुख ज्योति प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर हिंदुस्तानी संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी ने गांधी जी के जीवन के प्रमुख बिन्दुओं का वर्णन करते हुए कहा कि (गोरी चमडी़) अंग्रेजो द्वारा रंगभेद एवं घृणित व्यवहार के विरूद्ध अहिंसात्मक आन्दोलन की पूरे विश्व में गूंज, भारत में गरीब जनता के अनुरूप केवल धोती चादर में जीवनयापन, सत्य अहिंसा, दया, प्राकृतिक चिकित्सा एवं राष्ट्र प्रेम के जन जागरण हेतु पूरे भारत का भ्रमण कर पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया।

उन्होंने कहा कि नेहरू जी के निधन उपरान्त गांधी वादी नेता लाल बहादुर शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री पद संभालते ही 1962 में चीन से मिली पराजय एवं देश में अनाज की कमी जैसे विषयों को प्रमुखता से हल करने के लिए “जय जवान – जय किसान” का नारा दिया, जिसे पूरे देश ने स्वीकार किया।
1965 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के अमेरिका से मिले हुए पैटन टैंको को खाक में मिलाते हुए भारी मात दी, किन्तु सीधे सच्चे लाल बहादुर शास्त्री जी की अमेरिका और रूस की अन्तर्राष्ट्रीय साजिश के तहत ताशकंद में पाकिस्तान से समझौते उपरान्त रहस्य मय ढंग में मृत्यु हो गयी।

उन्होंने कहा कि आज देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचने के लिए आन्तरिक व्यवस्था में गांधी वाद एवं शास्त्री जी के “जय जवान – जय किसान” की ही आवश्यकता है। इस मौके पर राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

हल्द्वानी : नवीन मंडी में तीन बच्चों के पिता पीआरडी जवान ने रौंद दी मंडी कर्मचारी की बेटी की आबरू

हल्द्वानी : गोरापड़ाव में नवयुवक से हैवानियत के दो आरोपी गिरफ्तार, केस में पुलिस ने कुकर्म के प्रयास की धाराएं बढ़ाई, पीड़ित के बयानों का इंतजार

रुद्रपुर ब्रेकिंग : हादसे में घायल युवक की मौत के बाद मेडिसिटी चिकित्सालय में परिजनों का हंगामा, पुलिस मौके पर मौजूद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *