लालकुआं : यशपाल और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, जूलुस निकालकर की जमकर आतिशबाजी

लालकुआं। सूबे में भाजपा सरकार के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर विधानसभा…


लालकुआं। सूबे में भाजपा सरकार के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जूलुस निकालकर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।

आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर सूबे में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर स्थिति एकत्र हुए जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ नगर में विशाल जुलूस निकलकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।

CNE Special : यशपाल आए, कांग्रेस को मिली मजबूती, उत्तराखंड में दलित राजनीति का हैं बड़ा चेहरा

इस अवसर पर हरेन्द्र बोरा ने कहा कि यशपाल जैसे लोकप्रिय और कद्दावर नेता के पार्टी में आने से कांग्रेस के स्कोर में काफी मजबूती मिलेगी और राज्य वासियों की अपेक्षाएं पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, विकास के मामले में पूरी तरह भाजपा सरकार फेल है उन्होंने कहा जनता प्रदेश में परिवर्तन चाह रही है जो इसबार के विधानसभा चुनाव में होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।

यशपाल आर्य के पुत्र संग घर वापसी पर बोले धामी, जाने वाले को कौन रोक सका….

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता बिना जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, युवा नेता भुवन पांडे, गुरदयाल मेहरा, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी, रमेश जोशी, शेखर जोशी, दिनेश लोहनी, त्रिलोक सिंह मन्टू, महोन अधिकारी, माया देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अल्मोड़ा जेल में कुख्यात गैंगस्टर कलीम तक फार्मासिस्ट व बालबर ने पहुंचाए थे मोबाइल फोन, जांच—पड़ताल के बाद खुलासा और दोनों गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *