लालकुआं ब्रेकिंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका चाइनीज सामान का पुतला

लालकुआं। देवभूमि व्यापार मंडल हल्दूचौड़ ने आज चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय जनता एवं देवभूमि व्यापार…

लालकुआं। देवभूमि व्यापार मंडल हल्दूचौड़ ने आज चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय जनता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनता से चाइना से आयात होने वाले सामान का पूर्णता बहिष्कार करने की अपील की। उनका कहना था कि चाइना भारत को हर कदम पर धोखा देने के लिए तैयार रहता है और उस एवज में हमारे देश के वीर जवान शहीद होते हैं। बीते सोमवार गलवान घाटी में हमारे कई जवान चीनी फौज से लोहा लेते हुए शहीद हो गए, चीन द्वारा किया गया यह कायरता पूर्ण एवं निंदनीय अपराध था।

देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर सुयाल ने कहा की अब देश के लोगों को भी समझना चाहिए कि चीन भारत का अपमान लगातार करता चला रहा है। चाहे डोकलाम घाटी की बात करें या तिब्बत की हर जगह चीन ने भारत को धोखा ही दिया है। ऐसे में भारतीय जनता का यह कर्तव्य बनता है कि वह चीनी सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें एवं सभी व्यापारी स्वदेशी सामान की ही अपने प्रतिष्ठानों में बिक्री करें। इस दौरान विनीत दुमका, रोहित दुमका, नवीन बमेठा, खेम सिंह बिष्ट, योगेश दुमका, लक्ष्मी दत्त बमेटा, देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *