दर्दनाक: पहाड़ पर लैंडस्लाइड, ढह गये तीन मकान, 04 की मौत, 01 गंभीर

सीएनई रिपोर्टर, चमोली चमोली के थराली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हुए एक बड़े लैंड स्लाइड के बाद तीन मकान ढह गये। इसे…


सीएनई रिपोर्टर, चमोली

चमोली के थराली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हुए एक बड़े लैंड स्लाइड के बाद तीन मकान ढह गये। इसे हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर बचाव दल मलबा हटाने के काम में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूस्खलन गत देर रात शुक्रवार को हुआ। सब कुछ इतने जल्दी हुआ कि यहां रह रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि अचानक पहाड़ में लैंडस्लाइड हुआ और विशाल बोल्डर मकानों पर गिर गये। जिसमें तीन घर ढह गये। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

यह हादसा थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में हुआ। मलबे में कुल पांच लोग दबे गए थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से निकाल कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं चार लाशें भी मलबे से निकलीं। मृतकों की पहचान बचुली देवी, घनानंद, देवानन्द और सुनीता के रूप में हुई, जबकि योगेश गंभीर घायल है। घायल बालक की आयु 12 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *