HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः गत दिवस गुम 14 वर्षीय बालक आज सुबह सकुशल बरामद

अल्मोड़ाः गत दिवस गुम 14 वर्षीय बालक आज सुबह सकुशल बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः डांट से नाराज होकर नगर क्षेत्र से एक नाबालिग बालक गत दिवस कहीं चले गया। जो घर से डेढ़ हजार रुपये भी ले गया। पुलिस में तहरीर दी गई, पुलिस ने काफी खोजबीन की और लगातार प्रयासों के चलते आज सुबह इस 14 वर्षीय बालक को धारानौला क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत रात्रि में अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली अल्मोड़ा में सूचना दी कि उसका 14 वर्षीय भतीजा घर से नाराज होकर कहीं चले गया। जिसे किसी बात पर डांटा, तो वह घर से डेढ़ हजार रुपये लेकर कहीं चले गया। यह भी बताया कि बालक कुछ चंचल प्रवृति का है। बताया कि काफी ढूढ़खोज करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। यह बात गत दिवस की है। रात होने पर बच्चे के साथ कुछ अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हो उठे।

तहरीर के आधार पर नाबालिग बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज की गई तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय पाठक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्त चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में बालक की तलाश करने के लिए निर्देशित किया और कोतवाल स्वयं पुलिस बल के साथ बालक की तलाश में नगर क्षेत्र में घूमे। इस दौरान सभी संभावित स्थानों, टैक्सी व बस स्टेंडों, धर्म शालाओं व पार्कों में तलाश किया गया और लोगों से पूछताछ करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। इन प्रयासों के चलते गुमशुदा बालक को आज सुबह धारानौला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया, जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments