भाजपा महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा
भाजपा महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा, जोरदार खैरमकदम

✒️ चौघानपाटा में जोरदार खैरमकदम, माल्यार्पण-मिष्ठान वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां महिला मोर्चा की नव नियुक्त अध्यक्ष लीला बोरा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती बोरा का माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण भी किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा के चौघानपाटा में हुए स्वागत कार्यक्रम में तमाम पार्टी कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। साथ ही पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई। वक्ताओं ने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। महिला मोर्चा की नव नियुक्त अध्यक्ष लीला बोरा ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

Advertisement

कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिला अध्यक्ष व कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, महेश नयाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मंत्री कन्नू साह, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, आईटी के संयोजक गोविंद मटेला, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, प्रेम लटवाल, सभासद मनोज जोशी, गोपाल जीना, राधिका जोशी, कमला भट्ट, चंपा पांडे, रेखा आर्य, तारा जीना, रमा जोशी, अपर्णा शर्मा, कृष्ण बहादुर, जगत भट्ट, जगत तिवारी, अर्जुन बिष्ट, नवीन बिष्ट, विनीत बिष्ट, चंदन रावत आदि उपस्थित थे।

Click – इस जगह बहुत घबराता है दिल, यकीनन आप नहीं जाना चाहेंगे

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here