अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आज अपार आस्था के साथ गणपति विसर्जन यात्रा निकली। पल्टन बाजार से शुरू हुई यात्रा सुयालबाड़ी/काकड़ीघाट स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विधिवर्त विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमा की आरती करने के बाद जैसे ही गणेश जी का विसर्जन ककड़ीघाट शिव मंदिर के पास विसर्जन किया गया, पूरा क्षेत्र गणपति बाप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति हो रिया के नारों से गूंज उठा।
कोरोना संक्रमण के चलते शोभा यात्रा में ज्यादा भीड़ नही जुटाई गई थी। इसके बावजूद आम जनता का उत्साह देखते ही बनता था। गणपति विसर्जन यात्रा में नगर पालिका के पूर्व सभासद अजय वर्मा, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, मनीष वर्मा, चंदन नेगी, राकेश वर्मा, दिलीप मराठा, पवन वर्मा, नंदन सतवाल, मनीष वर्मा आदि उपस्थित थे।
देवा हो देवा, गणपति देवा : अपार आस्था के साथ निकली भगवान गणपति की विसर्जन यात्रा, पूर्ण विधि विधान से काकड़ीघाट में हुआ विसर्जन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आज अपार आस्था के साथ गणपति विसर्जन यात्रा निकली। पल्टन बाजार से शुरू हुई यात्रा सुयालबाड़ी/काकड़ीघाट स्थित शिव मंदिर पहुंची,…