पति का दोस्त बता घर में दाखिल हुआ युवक, महिला से दुष्कर्म कर फरार

✒️ महंगा साबित हुआ अंजान युवक पर भरोसा बिना जांच-पड़ताल किए अंजान शख्स के लिए घर का दरवाजा खोलना महिला को बहुत भारी पड़ गया।…

women raped in up

✒️ महंगा साबित हुआ अंजान युवक पर भरोसा

बिना जांच-पड़ताल किए अंजान शख्स के लिए घर का दरवाजा खोलना महिला को बहुत भारी पड़ गया। यहां पति की गैर मौजूदगी में एक अंजान व्यक्ति महिला के घर में खुद को उसके पति का दोस्त बना दाखिल हो गया। जिसके बाद उसने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल यह मामला बरेली के कैंट रोड का है। यहां निवासरत एक महिला कोतवाली पहुंची। जिसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला का आरोप है कि एक युवक खुद को उसके पति को दोस्त बता उसके घर में घुस गया। जिसके बाद उसने तमंचा निकाल लिया। उसे डराया-धमकाया और उसके मुंह में कोई नशे की गोली भी डाल दी। जिसके बाद वह अचेत होकर घर के दरवाजे पर गिर गई। जिसके बाद उस युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली।

इधर पुलिस के अनुसार यह मामला 17 जनवरी की रात का है। कैंट क्षेत्र की महिला किसी फिरोज नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। महिला का कहना है कि उसने खुद को पति का दोस्त बताया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब महिला ने दरवाजा खोला तो उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने इस दौरान पूरा वीडियो भी बना लिया। युवक ने धमकी दी कि अगर वह इस बारे में मुंह खोलेगी तो वीडियो वायरल कर देगा। इधर पुलिस के अनुसार महिला के द्वारा लगाये गये आरोपों की गहनता से जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

गाली-गलौज कर रहा था, कोतवाली उठा लाई पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *